झांसी।
पं. जवाहर लाल नेहरू के 12 अनमोल वचन:
1- नागरिकता देश की सेवा में होती हैं।
2- संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है।
3- लोकतंत्र अच्छा है. मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि अन्य प्रणालियां इससे बदतर हैं।
4- संकट में हर छोटी सी बात का महत्व होता है।
5- तथ्य, तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते हैं।
6- विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।
7- एक महान कार्य में लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले, अंततः सफल जरूर होता है।
8- लोगों की कला उनके मन का सही दर्पण है।
9- एक पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अगर अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, तो वे अमीर को और अमीर तथा गरीब को और गरीब बना देती हैं।
10- वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है।
11- शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं।
12- आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं। -पं. जवाहर लाल नेहरू
पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन पर अमल करके ही आधुनिक भारत का निर्माण हो सकता है न कि पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन कर।
आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाले चाचा नेहरू को दिल की गहराइयों से सलाम।
सैयद शहनशाह हैदर आब्दी
समाजवादी चिंतक – झांसी।