झाँसी | ग्राम पंचायत विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी के सुनने मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के सोने के जेवरात व नगदी उठा ले गए | कर्मचारी परिवार सहित चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गया था| पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया है|
कोतवाली थाने के पांडे कॉलोनी पंचवटी में रहने वाले अरुण कुमार ग्राम पंचायत विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में तैनात है | वह कलेक्ट्रेट में कार्यरत है | 5 साल से अरुण पांडे कॉलोनी में पत्नी संगीता, बेटे सक्षम व बेटी पायल के साथ रह रहे हैं| अरुण ने बताया कि उनके चचेरे भाई शिवम की शादी थी और बारात 23 नवंबर को दतिया जानी थी | सुबह परिवार के सभी लोग ताला बंद कर चचेरे भाई के घर चले गए| 24 नवंबर को बहू की विदाई के बाद सभी झांसी लौटकर आए | शाम 8:00 अरुण घर पहुंचे तो देखा मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था| सामने वाले कमरे के अलावा अंदर की कमरों का ताला तोड़कर बदमाश अलमारी व लॉकर में रखें 28 तोले की ज्वेलरी एवं 2.70 लख रुपए चोरी कर ले गए |
अरुण ने बताया कि चोरी गए जेवरात में पुश्तैनी व उसकी शादी में मिली ज्वेलरी शामिल है| जबकि चचेरे भाई की शादी की जिम्मेदारी उसे पर होने के कारण चाची द्वारा दिए ₹200000 व उसके 70000 घर पर रखे हुए थे| एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
पंचायत कर्मी के घर से लाखों के जेवरात – नकदी चोरी
