चंडीगढ़ 19 अक्टूबर पंजाब में हुए रेल हादसे के बाद वहां मौके का नजारा नरसंहार जैसा लग रहा है। चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी है। चीख पुकार मची है। इस हादसे में 50 से अधिक लोगों की मौत होने की संभावना है। हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी यह संख्या घट बढ़ सकती है।
बताया जा रहा है कि जिस स्थल पर यह हादसा हुआ वहां पर आयोजित कार्यक्रम में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी भी मौजूद थी जो घटना के बाद वहां से निकल गई।
यह हादसा अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास हुआ है। घटनास्थल से इतनी हृदय विदारक तस्वीरें सामने आ रही है जिन्हें देखा नहीं जा सकता है ट्रैक के आसपास खून से लथपथ लाशें पड़ी है वहां मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि ट्रेन की गति बहुत ज्यादा थी
घटना के बाद आसपास के काफी लोग वहां पहुंच गए हैं और लोगों की तलाश की जा रही है चारों तरफ से रोने और चीखने चिल्लाने की आवाजें रही है घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल मौजूद है
काफी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है एक चश्मदीद का कहना है कि ट्रैक के पास का नजारा 1947 के बीच विभाजन के समय में हुए दंगों जैसा हो गया है यहां लाशें चित्र विचित्र स्थिति में पड़ी हुई है वहीं समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार एक रेलवे अधिकारी का कहना है कि अमृतसर के निकट रावण दहन देखने के लिए रेल पटरी पर खड़े बहुत से लोगों के ऊपर से ट्रेन गुजरी।
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री राष्ट्रपति सहित अन्य नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
