अमेठी- पति को मृतक दिखाकर महिला ले रही विधवा पेंशन,वर्ष 2019 में मृतक दिखाकर ले रही है विधवा पेंशन,पति ने पत्नी पर लगाया मारपीट करने का आरोप,पीड़ित पति के शिकायत करने पर हुआ खुलासा,गौरीगंज के सराय खेमा में युवक की हुई थी शादी,शुक्ल बाजार के महोना पश्चिम निवासी है युवक.
देहरादून- CBSE के 10 स्कूलों की मान्यता रद्द की गई,10 स्कूलों की 10वीं और 12वीं की मान्यता रद्द,ये सभी स्कूल जनरल मान्यता पर चल रहे थे,मान्यता के नियमों को इन स्कूलों ने पूरा नहीं किया,मान्यता स्कूलों का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई.
दतिया (मध्य प्रदेश): बुहारा गांव के पास एक गाड़ी के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, “दुरसड़ा क्षेत्र के बुहारा गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल है, ग्वालियर के बिलहेटी गांव का एक परिवार अपनी आयशर गाड़ी से शादी समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ जा रहा था, उनके ड्राइवर को डायवर्ट रूट की चौड़ाई समझ में नहीं आई जिसकी वजह से गाड़ी नीचे पलट गई। फंसे लोगों को बचाया गया है, 5 लोगों की मृत्यु हुई और 2 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ जारी है।”
