*पति ने तकिए से मुंह दबाकर की SDM की हत्या मध्य प्रदेश डिंडौरी में निशा नापित की मौत के मामले में 24 घंटे में खुलासा*_
मध्य प्रदेश डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला SDM निशा नापित की हत्या उसके पति मनीष शर्मा ने की थी। उसने तकिए से मुंह दबाकर पत्नी को मार डाला। पुलिस इस मामले में 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आईजी बालाघाट मुकेश श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबूत को छिपाने के लिए पति ने घटना के बाद कपड़ों को वाशिंग मशीन में धुलने डाला और सुखाया भी है।_
*SDM निशा नापित शर्मा की हत्या उनके पति ने तकिए से मुंह दबाकर की थी,सर्विस बुक में नामिनी न बनाए जाने से नाराज चल रहा था पति।आरोपी पति के खिलाफ धारा 302,201,304 बी के तहत प्रकरण दर्ज।
आगरा – फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव , मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, बाह के फरैरा गांव का मामला .
बदायूं – खेत में मिला मंदबुद्धि बुजुर्ग का शव, परिजनों के मुताबिक ठंड से हुई मौत,दहगवां सीएचसी में कराया गया था भर्ती,डॉक्टर ने जिला अस्पताल किया था रेफर,अस्पताल से निकलने के बाद खेत में मिला शव,सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला.
