Headlines

पांच राज्यों में चुनाव की तरीख का ऐलान, मतगणना एक साथ- 3 दिसंबर को

दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज मीडिया से पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की । उन्होंने बताया कि इन चावन में पहली बार 60 लाख से अधिक वोटर जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि 2 किलोमीटर के अंदर दायरे में ही मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन पांचो राज्यों में 16.4 करोड़ मतदाता है।

मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों का ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया।

इन पांच राज्यों की 679 सीटों पर मतदान होगा 60 लाख से अधिक वोटर पहली बार वोट डालेंगे।

उन्होंने बताया कि आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को अपने केस की जानकारी देनी होगी।

31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदा की जानकारी देनी होगी । इसके बाद ही टैक्स के छूट के बारे में तय किया जाएगा।

कुल वोटर: 16.1 करोड़ (5 राज्यों में)
नए वोटर: 60 लाख

चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में 2 चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे. सभी 5 राज्यों में नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. मध्यप्रदेश में अभी बीजेपी सत्ता पर काबिज है, तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस सत्ता में है. तो वहीं, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है.

*कहां कब होगी वोटिंग, नतीजे कब?*

मिजोरम- 7 नवंबर
मध्यप्रदेश- 17 नवंबर
छत्तीसगढ़- 7 और 17 नवंबर
राजस्थान – 23 नवंबर
तेलंगाना- 30 नवंबर

सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे.

वर्दी में बार बालाओं का डांस देखते हुए दरोगा का वीडियो हुआ वायरल*
उन्नाव। बार बालाओं का डांस देखते हुए दारोगा का वीडियो वायरल। कार्यक्रम में अश्लील डांस देखने का वीडियो हुआ वायरल, डांस में जमकर इशारे करते दिख रहे दरोगा। ड्यूटी छोड़कर बार बालाओं के डांस का आनंद ले रहे दारोगा जी, बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अटवा बैक गांव का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *