जयपुर 16 नवंबर। राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के अनुसार पायलट और गहलोत चुनाव लड़ेंगे।
इसमें टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पार्टी महासचिव अशोक गहलोत अपनी परंपरागत सीट जोधपुर के सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे.
गहलोत और पायलट ने बुधवार को अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे कि वे चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है.
