पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में विभिन्न कैटेगरी के हुए मुकाबले में पुरुष एवं महिला बॉडी बिल्डरों ने दिखाया दमखम, रिपोर्ट -अनिल मौर्य

*मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया*

झांसी। आर्य कन्या चौराहा, सीपरी बाजार स्थित मोक्ष कैफे रस्तोगी हाइट्स में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, महिला व पुरुष बॉडी बिल्डरों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे मुख्य अतिथि संघर्ष सेवा समिति संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी। सर्वप्रथम फिटनेस टाउन के संचालक व कोच अविनाश पॉल, असलम पठान (वेटलिफ्टिंग कोच) व अन्य सहयोगियों ने समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी का माल्यार्पण एवं शॉल उड़ाकर स्वागत किया। इसके पश्चात प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे महिला व पुरुष बॉडी बिल्डरों का समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी से परिचय प्राप्त कराया गया। स्वागत पश्चात विभिन्न भार वर्ग कैटेगरी में हुए मुकाबले में महिला एवं पुरुष बॉडी बिल्डरों ने पावर लिफ्टिंग कर अपना दमखम दिखाया। वूमेन डिवीजन के ऑल ओवर वेट केटेगरी में सुष्मिता (ग्वालियर) से प्रथम रहीं। तो वहीं रनरअप चांदनी झांसी से रहीं। समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने प्रतियोगिता में विजयी रहे महिला एवं पुरुष बॉडी बिल्डरों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित। इस मौके पर समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि लोग अपने जीवन शैली में व्यस्त हो गए हैं और खुद को स्वस्थ रखने या फिट रहने का समय नहीं है। हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ भोजन एवं दैनिक दिनचर्या में एकबार शारीरिक व्यायाम में शामिल होना चाहिए। जैसा कि हम जानते हैं कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, उसी तरह स्वास्थ्य और फिटनेस का कोई विकल्प नहीं है। स्वस्थ जीवन शैली के साथ स्वस्थ रहने का संयोजन है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए किसी व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य बहुत आवश्यक है। हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए रोजाना स्वस्थ भोजन खाने और शारीरिक व्यायाम करने की आवश्यकता है इस मौके पर संघर्ष सेवा समिति से सुशांत गेंडा, बसंत गुप्ता, सचिन अहिरवार (नगरा), मुजीब खान, विशाल सिहोते, राहुल अहिरवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार मुकेश वर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *