पुलिस ने 19 जुआरियों को पकड़ा

झाँसी | कोतवाली थाना क्षेत्रीय दो अलग-अलग स्थान पर जुआ के फड़ चलने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा| इस दौरान 19 जुआरियों को पकड़ लिया गया| पकड़े गए जुआरियो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है|
कोतवाली थाना पुलिस ने गस्त के दौरान सूचना मिलने पर अंजनी माता मंदिर के पास नगरिया कुआं तिराहे पर छापा मारा | मौके से पवन गुप्ता निवासी लक्ष्मणगंज नरिया बाजार, दिलीप सोनी निवासी गोला कुआं उन्नाव गेट बाहर, जितेन गुप्ता निवासी बांग्ला घाट, महेंद्र गुप्ता निवासी बड़ागांव गेट बाहर, दिनेश चौधरी निवासी श्मशान घाट उन्नाव गेट बाहर, श्याम सुंदर गुप्ता निवासी बांग्ला घाट, सोनू चौधरी निवासी पुरानी नजाई गोलाकुआं व विजय वर्मा निवासी बड़ा बाजार थाना कोतवाली को पकड़ा गया|
तलाशी लेने पर सभी के पास से 4100 नकद व फड़ से ₹395 00 रुपए बरामद किए गए | सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *