गाजीपुर पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले 8 गिरफ्तार,सॉल्वर गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार,21 लाख का चेक, 6 लाख नगदी हुई बरामद,नकल कराने की सामग्री भी पुलिस ने की बरामद,आरोपियों में से 1 CRPF का बताया जा रहा जवान,2 कोस्ट गार्ड पोरबंदर के बताए जा रहे हैं जवान,नोनहरा थाना क्षेत्र के मीरदातपुर का मामला
चित्रकूट अपडेट#-ब्लास्ट में 4 बच्चों की मौत का मामला,2 दिन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली,पुलिस को विस्फोट के कारणों का नहीं चला पता,4 मासूमों की मौत का आखिर कौन है जिम्मेदार?
कंपनी पर कार्रवाई कर कररही खानापूर्ति- परिजन
जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी हो कार्रवाई- परिजन
अधिकारियों को बचाने का किया जा रहा प्रयास- परिजन
आगरा-संदिग्ध हालत में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एंबुलेंस चालक पति के साथ स्वास्थ्य केंद्र में रहती थी महिला, बसई अरेला के पीएचसी परिसर का मामला.
फतेहपुर :तौल न होने से सैकड़ों गन्ना किसान परेशान,गन्ना कांटा में खड़े हैं सैकड़ों लोड ट्रैक्टर,चीनी मिल से ट्रक न आने से रुकी है तौल,किसानों को देना पड़ रहा है कई दिन का भाड़ा,औने पौने दामों में व्यापारियों को बेच रहे किसान,धाता नगरुवा गांव में स्थित है गन्ना क्रय केंद्र
लखनऊ-महिलाओं ने साड़ी पहनकर मैराथन में लिया हिस्सा, सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत महिलाओं की मैराथन, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने मैराथन का शुभारंभ किया, बड़ी संख्या में महिलाएं मैराथन दौड़ में हुईं शामिल.
रायबरेली-सैकड़ों किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौजूद, विकास भवन परिसर का मामला.
अम्बेडकरनगर-मेडिकल कॉलेज में जमकर हुआ हंगामा, काम छोड़ बाहर निकले रेजिडेंट कर्मचारी, प्रधानाचार्य और रेजिडेंट में हुई तीखी बहस, मानदेय की मांग को लेकर हुआ हंगामा, 4 महीने से रेजिडेंट डॉक्टरों को नहीं मिला मानदेय, महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का मामला.
*फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के पास ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला। बाइक सवार तीन युवकों की मौत। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। सीओ सिटी मौके पर पहुंचे।*
