पुलिसकर्मी बनकर सर्राफा कारोबारी से गहनों की ठगी

झाँसी | शुक्रवार दोपहर थाना सीपरी बाजार के नंदनपुर रोड पर बाइक सवार जलसाजो ने पुलिसकर्मी बनकर सर्राफा कारोबारी की सोने की दो अंगूठी बात चैन उड़ा दी | कुछ देर बाद ठगी का पता चलने पर सर्राफा कारोबारी बदहवास हो ऊठे | उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी | मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे के जरिए जलसाजों का सुराग लगाने में जुटी है|
आवास विकास चौराहा निवासी सुनील सोनी की सीपरी बाजार के कोयल वाली गली में जेके ज्वैलर्स नाम की दुकान है| उन्होंने पुलिस को बताया शुक्रवार दोपहर करीब 11:00 बजे स्कूटी से दुकान जा रहे थे | नंदनपुर रोड पर पीएनबी बैंक के पास उनका हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवकों ने रोका| खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बाइक सवार युवकों ने कहा आगे बड़ी घटना घट गई है| वहा चेकिंग चल रही है | उन्होंने उसे धमकाते हुए पहनी हुई अंगूठी एवं चैन उतारकर रख लेने को कहा |
यह सुनकर सुनील ने चैन वह दोनों सोने की अंगूठी कागज में लपेटकर स्कूटी की डिग्गी में रख ली| थोड़ी देर में दूसरी बाइक से दो अन्य युवक पहुंच गए| उन दोनों ने भी खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अपना कार्ड दिखाते हुए गाड़ी की तलाशी लेने की बात कही| इसी दौरान झांसा देकर उसकी डिग्गी से कागज में रखे जेवर निकल लिए | आगे पहुंचने पर सुनील ने जब डिग्गी खोली तब जेवरात गायब थे |
यह देख उनके होश उड़ गए| उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी | सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम बी पुलिस बल के साथ जा पहुंचे | सीसीटीवी कैमरा की मदद से जलसाजों की तलाश की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *