पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पत्नी समेत कांग्रेस का दामन थामा

जमशेदपुर 1 नवंबर कांग्रेस में अब बाहरी लोगों को एंट्री करने का नया दौर शुरू हो गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए पश्चिम सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने इस बात का ऐलान किया मधु कोड़ा की विधायक प्रतिनिधि ने भी गुरुवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

दोनों के पार्टी में शामिल होने के बाद अजय कुमार ने संकेत दिए कि कोड़ा की पत्नी चाईबासा लोकसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेगी । मधु के पत्नी समेत कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अजय कुमार ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती हासिल होगी क्योंकि मधु कोड़ा यहां के बड़े नेता हैं। आपको बता दें कि मधु कोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही उनकी जय भारत समानता पार्टी का भी कांग्रेस में विलय हो गया।

आपको बता दें कि मधु कोड़ा साल 2006 में कांग्रेस के समर्थन समर्थन से झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे वह 2 साल तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे बाद में सिंहभूम से अपनी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए। इसके बाद कोयला घोटाला में आरोपी होने के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *