Headlines

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न का सम्मान, रिपोर्ट -नैना

नई दिल्ली 25 जनवरी। केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया है। इसके अलावा जन संघ के नेता नानाजी देशमुख, प्रख्यात गायक संगीतकार और गीतकार भूपेन हजारिका को भी मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की गई है ।आपको बता दें कि प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति रह चुके हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें खुद फोन करके इस मामले की जानकारी दी।

इस ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रणव दा हमारे समय के एक उत्कृष्ट राजनेता हैं । उन्होंने देश के निस्वार्थ और अथक सेवा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *