Lसुल्तानपुर। लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लाकर बच्चों के सामने पत्नी को उतारा पति ने मौत के घाट। इनोवा कार के अंदर शीशा बंद कर पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या। चरित्र हीनता के संदेह पर लखनऊ से परिवार को लेकर निकला था पति। कूरेभार थाना क्षेत्र के सेऊर गांव के निकट हुई घटना। कूरेभार पुलिस की तत्परता से बची दोनों मासूम बच्चों की जान, पत्नी के बाद बच्चों की हत्या की फिराक में था युवक। लखनऊ के काशीराम योजना के बताए जा रहे निवासी। कूरेभार कोतवाल प्रवीण यादव बोले, पत्नी की डेड बॉडी भेजी गई पोस्टमार्टम के लिए। पति को लिया गया हिरासत में । बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण कराके की जा रही देखभाल। मुकदमा दर्ज कर की जा रही आवश्यक विधि कार्रवाई।
कनाडा में भारतीय मंदिरों को एक बार फिर निशाना बनाया गया है. यहां एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और मुख्य दरवाजे पर नकाबपोशों ने भारतीय समुदाय के बीच खौफ पैदा करने के लिए खालिस्तानी हरदीप निज्जर की मौत पर जनमत संग्रह के पोस्टर भी लगाए हैं.
