प्रधानमंत्री की लाल डायरी, जो डायरी कपोल कल्पित है-गहलोत

प्रधानमंत्री को लाल डायरी, जो डायरी कपोल कल्पित है उसपर बात करने की बजाय लाल टमाटर, महंगाई से हुए लोगों के लाल चेहरों पर बात करनी चाहिए…आने वाले वक्त में जनता भाजपा को लाल झंडी दिखाएगी: राजस्थान CM अशोक गहलोत, जयपुर

अभी जो प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हुआ था उसमें मुझे भाषण देने के लिए बोला गया था लेकिन अचानक कल रात को मेरा भाषण हटा दिया गया। देश का जो संघीय ढांचा है उसके तहत जो भी काम होते हैं वह केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर करना होता है। यह अच्छा नहीं है: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयपुर

कानपुर- पूर्व मेयर सरला सिंह के बेटे को 2 साल की सजा,जीत प्रताप सिंह को 2 साल की सजा,चेक बाउंस के मामले में 2 साल सजा और जुर्माना,कोर्ट ने 5 लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया.

बाराबंकी- अनियंत्रित ट्रक पलटने से ठेलिया चालक की मौत,पुलिस ने शव, ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी,कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के बछरावां रोड का मामला

पाकिस्तान: पाकिस्तान से अंजू का नया वीडियो आया सामने*
नसरुल्लाह के दोस्तों संग अन्जू कर रही डिनर,अलवर से पाकिस्तान गई अंजू इन दिनों चर्चा में ,नसरुल्लाह और दोस्तों संग डिनर करती दिखी अन्जू, अंजू- नसरुल्लाह का रोज एक वीडियो सामने आ रहा,बुर्के में अंजू डिनर करती नजर आ रही है, अंजू और नसरुल्लाह का दावत-ए-वलीमा

अलीगढ़:पति ने पत्नी की खुरपी से गला रेतकर की हत्या,पत्नी का अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध के शक में की हत्या,सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, अधिकारी,पुलिस ने आरोपी पति को आला कत्ल के साथ पकड़ा,महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,क्वार्सी थाना इलाके के मौलाना आजाद नगर की घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *