प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर*
आजम खान के जौहर ट्रस्ट की याचिका पर सुनवाई पूरी, सभी पक्षों की बहस हाईकोर्ट में हुई पूरी, हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित किया, आरपीएस स्कूल भवन की लीज को प्रशासन ने समाप्त किया है, रामपुर प्रशासन के फैसले को ट्रस्ट ने हाईकोर्ट में दी है चुनौती, जौहर अली ट्रस्ट की तरफ से फैसले को रद्द करने की है मांग
बरेली- 11 क्लास के छात्र ने खाया जहर ,मां के डांटने के बाद से गुमशुम था छात्र,स्कूल में खाया जहरीला पदार्थ, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, भुता थाना क्षेत्र के दीनदयाल इंटर कॉलेज का मामला.
दिल्ली। इस सत्र में अबतक 81 सांसद सस्पेंड हुए*
आज एक दिन में 67 सांसद सस्पेंड किए गए। लोकसभा से 33,राज्यसभा से 34 सांसद सस्पेंड
सुरक्षा में सेंध पर हंगामा कर रहे थे सांसद। कांग्रेस के 11, TMC के 9 सांसद सस्पेंड हुए
DMK के 9 और अन्य दलों के 4 सांसद सस्पेंड। 11 सांसदों के नाम एथिक्स कमेटी को भेजे गए। एथिक्स कमेटी 3 महीने में जांच रिपोर्ट देगी
राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव भी निलंबित। समीरुल इस्लाम, रंजीत रंजन भी निलंबित हुए। जावेद अली,महुआ मांझी निलंबित किए गए
फर्रुखाबाद – तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार 1 महिला सहित 3 लोग घायल, तीनों घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती, कार सवार मौके पर कार छोड़कर हुए फरार, थाना कमालगंज क्षेत्र खुदागंज का मामला.
