प्रयागराज पहुंचने वाले सभी मार्ग पुलिस द्वारा बंद किए गए हैं

प्रयागराज पहुंचने वाले सभी मार्ग पुलिस द्वारा बंद किए गए हैं…..

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग भी बन्द किया गया है

-महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के चलते लखनऊ – प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है।

हाइवे पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दिए गए हैं। दो पहिया वाहन चालकों को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। जिले में प्रवेश कर चुके प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं को जगह-जगह बनाए गए होल्डिंग एरिया में रोका जा रहा है।

प्रयागराज बॉर्डर सील, 2.5 लाख वाहन हाईवे पर रुके!!
महाकुंभ 2025 की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया
प्रयागराज से सटे 8 जिलों के बॉर्डर सील, वाहनों की आवाजाही पर रोक
हाईवे पर 2.5 लाख से ज्यादा वाहन फंसे, यातायात ठप
प्रशासन ने अफवाहों से बचने और सहयोग करने की अपील की
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति पर कड़ी नजर

महाकुंभ में भगदड़ में हुई मौतों पर रो पड़े पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी

बोले—

“हमने पहले ही कहा था कुंभ की सुरक्षा को आर्मी के हवाले किया जाए लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी।

निकम्मा प्रशासन पूरी तरह फेल।

प्रशासन सिर्फ़ वीआईपी की जी हुज़ूरी में लगा रहा।

इसके अलावा उन्हें कुंभ से कोई मतलब नहीं।

किसी का बेटा चला गया। किसी का बाप चला गया।

पिछले स्नान के बाद ही हमने प्रशासन को सचेत किया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *