प्रयागराज: हाईकोर्ट समेत सभी अदालतों के वकील कल हड़ताल पर
हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में हड़ताल
सभी अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले वकील हड़ताल पर
अपनी अदालतों के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे
यूपी बार काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग में फैसला
यूपी में वकीलों की हड़ताल घोषित कर दी गई है। कल यूपी भर में अदालतों का कामकाज ठप रहेगा। यह घोषणा वकीलों के सबसे बड़े और ताकतवर संगठन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने की है। हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज और उसके बाद हुए उपद्रव का मामला काफी तूल पकड़ रहा है।
