Headlines

प्रियंका गांधी का मोदी को जवाब, चौकीदार तो अमीरों के होते हैं, रिपोर्ट-संदीप

प्रयागराज 18 मार्च । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज प्रयागराज से वाराणसी तक 140 किलोमीटर की वोट यात्रा से पहले संगम तट पर पूजा अर्चना की । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए हमें यूपी भेजा है ।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के चौकीदार होते हैं ।आज देश में किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है ।लोग बेरोजगार घूम रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर चौकीदार लिखने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लिख लिया है । प्रयागराज में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने वोट यात्रा के पहले पड़ाव में डूमदूमा घाट को चुना। यहां पर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार बीते कुछ समय से किसानों को समझ नहीं रही है।

किसानों की मदद के लिए कोई सामने नहीं आ रहा । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने उद्योगपति दोस्तों को हजारों करोड़ रुपए दे दिए प्रियंका गांधी अपने यात्रा के पड़ाव में जगह-जगह रुकेंगी और लोगों से सीधा संवाद करेगी।

प्रियंका गांधी ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को भी जवाब दिया है । उन्होंने कहा कि हमारे सामने कोई कंफ्यूजन नहीं है हम बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *