Headlines

प्रियंका गांधी की सक्रियता से पार्टी को बहुत फायदा होगा- प्रदीप जैन आदित्य

झांसी। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश प्रभार दिए जाने और राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर कांग्रेसियों में जश्न बनाना शुरू कर दिया है ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से निश्चय ही कार्यकर्ताओं का हौसला दौगुना हुआ है। वह हमारी सर्वमान्य नेता हैं और उनकी कार्यशैली से पार्टी को बहुत फायदा मिलेगा।

इलाइट चौराहे पर कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर मिठाईयां बांटी और एक दूसरे को बधाई दी

इस अवसर पर पूर्व व्यायक बृजेन्द्र व्यास उर्फ डमडम महाराज, चौधरी माबूद, अजय तिवारी, राजेन्द्र सिंह यादव, डा0 विजय भारद्वाज, शेखर नलवंशी, नुमान खान, विकास कुशवाहा, रघुराज शर्मा, अखिलेश गुरूदेव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *