पश्चिम चंपारण, बिहार: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं मोदी जी को एक सुझाव देती हूं कि वो एक अपमान मंत्रालय खोल लें… मेरे भाई ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे सेना का अपमान हो। मेरा भाई सेना का भला चाहता है और इस देश का भक्त है। वो इन लोगों के खिलाफ खड़ा होता है, वो निडर है और पूरे देश को सच्चाई दिखाता है…”
पटना, बिहार: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “…SIR पूरी तरह से असफल रही है और उसमें चुनाव आयोग पूरी तरह से दोषी है…”
उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने(राहुल गांधी ने) तथ्यों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की है…(हरियाणा में)100% (वोट चोरी) हुई थी और उन्होंने उसके प्रमाण दिए हैं…”
