कानपुर 24 जनवरी । नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर में चल रहे संघ के कार्यक्रम में संघ प्रमुख प्रमुख के प्रवास के दूसरे दिन
सहकार वाहक दत्तात्रेय और व्यवस्था प्रमुख अनिल वह भी पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि संघ कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने के बाद रणनीति तय करेगा।
लोकसभा चुनाव में कौन सी दिशा और रणनीति के साथ मैदान में उतर जाए इसको लेकर मंथन होगा ।
आपको बता दें कि बुधवार को कांग्रेस की तरफ से यूपी में प्रियंका गांधी को प्रभारी के रूप में उतारा गया है। प्रियंका के मैदान में उतरने का क्या असर होगा इसको लेकर संघ में भी मंथन हो सकता है।
इस बीच यह भी संकेत है कि कानपुर की रैली में आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संघ प्रमुख से वर्तमान राजनीतिक माहौल को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
प्रवास के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत प्रियंका के मैदान में आने से निपटने के लिए मंत्र भी देंगे हालांकि संघ प्रमुख कह रहे हैं कि जनता के हर वर्ग के बीच पहुंचने की आवश्यकता है।
