नई दिल्ली- प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है,
जिससे वाहन चालकों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा, बीपीसीएल का स्पीड, एचपीसीएल का पावर और आईओसीएल का XP95 पेट्रोल अब ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक महंगा हो गया है, हालांकि साधारण पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह स्थिर बनी हुई है
● नई दिल्ली- जोमैटो ने फूड डिलीवरी चार्ज बढ़ाया है, कंपनी ने डिलीवरी शुल्क में ₹2.04 की वृद्धि की है
● नई दिल्ली- इंडियन ऑयल ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है, कीमत 87.57 रुपये से बढ़ाकर 109.59 रुपये कर दी गई है
