अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के मीरापुर डेराबीबी में किराये के मकान में रह रही सिपाही की नवविवाहिता पत्नी का शव बुधवार को कमरे में फंदे से लटका मिला है। औरैया निवासी प्रशांत अवस्थी कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के बूथ नंबर चार पर बुधवार की सुबह 10 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे। किराये के मकान में उनकी पत्नी भूमि अवस्थी (21) मौजूद थीं। दोपहर 12 बजे सिपाही घर पहुंचा तो उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची कोतवाली अयोध्या पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और मृतका के मायके वालों को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी में कहासुनी होने की जानकारी मिली है। मायके पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। उनके पहुंचने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
फंदे से लटका मिला सिपाही की पत्नी का शव
