पेरिस 23 मार्चः फ्रांस के सुपरमार्केट मे आज आईएसआई ने आतंकी हमला किया है।कई लोगो को बंधक बनाया गया है। हमले मे दो की मौत की खबर है। गोली चलाने वाले व्यक्ति ने खुद को इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने का दावा किया है।
सुपरमार्केट में गोलीबारी और वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाने की खबर मिलते ही पुलिस ने अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है. फ्रांस का सुरक्षाबल दो स्थानों पर कार्रवाई कर रहा है. एक ट्रिबेस शहर के सुपरमार्केट में जहां लोगों को बंधक बनाए जाने की खबर है और दूसरा कैरकास्सोन्न में जहां एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है.
इन दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं, अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है. AFP न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सुबह करीब सवा 11 बजे एक शख्स सुपर यू सुपरमार्केट में दाखिल हुआ और गोलीबारी की आवाज सुनी गई.
