Headlines

बघेल मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए कौन से विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, रिपोर्ट- सुशील

रायपुर 25 दिसंबर छत्तीसगढ़ में आज भूपेश बघेल की सरकार में 9 विधायकों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । बघेल मंत्रिमंडल में मंत्रियों के 13 पद रिक्त हैं जिसमें से आज नौ विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई सोमवार को टी एस सिंह देव और ताम्रध्वज साहू के साथ भूपेश बघेल ने शपथ ली थी।

बघेल मंत्रिमंडल में जिन विधायकों को शपथ दिलाई गई उनका विवरण इस प्रकार है ब्राह्मण ग्रुप से प्रतिनिधित्व करने वालों में रविंद्र चौबे का नाम शामिल है इसके अलावा सरगुजा का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व में मंत्री रहे प्रेमसाय सिंह का नाम शामिल है।

बघेल मंत्रिमंडल में एकमात्र मुस्लिम मंत्री के रूप में मोहम्मद अकबर ने शपथ ली है । वह सर्वाधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड भी रखते हैं।

इसके अलावा वस्तुओं से चार बार विधायक चुने गए क्वासी लखमा को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।

एक और विधायक शिव डहरिया को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

महिला वर्ग से अनिला भेड़िया को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

तीसरी बार विधायक बने जयसिंह अग्रवाल कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं । उन्हें टी एस सिंह देव का करीबी माना जाता है। अग्रवाल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

बघेल मंत्रिमंडल में सतनामी समाज के गुरु परिवार से ताल्लुक रखने वाले गुरु रुद्र कुमार को स्थान दिया गया है । वह दूसरी बार विधायक बने हैं । इसके अलावा खरसिया से दूसरी बार विधायक बने उमेश पटेल आईएस से नेता बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *