बड़ागांव ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की अहम बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा व नई योजनाओं पर मंथन

Photo 2

बड़ागांव ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की अहम बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा व नई योजनाओं पर मंथन

झाँसी | बड़ागांव ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्रीय विकास, जनहितकारी योजनाओं की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रचना राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ब्रजेंद्र राजपूत, खंड विकास अधिकारी सहित ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा से हुई, जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, आवास, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आवास योजना, शौचालय निर्माण, मनरेगा, पेंशन योजना आदि की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
विधायक राजीव सिंह पारीछा ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें और समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूर्ण करें।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विकास कार्यों की निगरानी करें और आम जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें।
बैठक के अंत में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक माहौल एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *