ठाणे, महाराष्ट्र: बदलापुर MIDC में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
आपको बताते चलें, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो मामले में मुंबई साइबर पुलिस ने FIR दर्ज़ की है। मुंबई साइबर पुलिस ने 16 जनवरी को संबंधित धाराओं में FIR दर्ज़ की।
मुंबई: शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “सूरज चौहान हमारे पार्टी के सचिव हैं, राजन साल्वी हमारे विधायक हैं। जिस प्रकार से एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया है, वह पूरा राजनीतिक बदले की भावना से किया है। उन पर पार्टी छोड़ने का दबाव है। हमारे 3 प्रमुख नेताओं पर पार्टी छोड़ने का दबाव है, रवींद्र वायकर, राजन साल्वी और सूरज चौहान, तीनों झुके नहीं हैं….कोरोना के समय हमने बहुत अच्छा काम किया था….कोई घोटाला नहीं हुआ है। जो लोग भाजपा के साथ गए उन्हें छोड़ दिया, सूरज चौहान के साथ एक साथी जो अभी एकनाथ शिंदे के साथ हैं उन्हें गिरफ्तार नहीं किया लेकिन सूरज चौहान को गिरफ्तार कर लिया।”
