नई दिल्ली 18 अगस्त । पाकिस्तान की बागडोर अपने हाथ मे लेने वाले इमरान खान ने पीएम पद की शपथ लेने की तैयारी कर ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिंह वहाँ पहुच गए है।
सदन में इमरान की 176 एवम शहवाज को 96 वोट मिले।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया. संसद में अपने पहले संबोधन में इमरान ने पाकिस्तान को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई का इरादा जाहिर किया. उन्होंने कहा कि मैं आज अपने वतन से वादा करता हूं कि हम वो तब्दीली लाएंगे जिसके लिए यह मुल्क लंबे समय से कोशिश करता रहा है.
इमरान ने कहा, हमें इस देश में सख्त जवाबदेही कायम करनी है. मैं वादा करता हूं कि मैं पाकिस्तान को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करुंगा. जिस काले धन को सफेद किया गया, मैं उसे वापस लाऊंगा. जो पैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी पर खर्च होने चाहिए थे, वे लोगों की जेब में चले गए.
