बाइक दौड़ते चार दोस्त फिसलकर सेप्टिक टैंक में गिरे, तीन की मौत

उन्नाव | कार्तिक मेले में जा रहे लखनऊ निवासी चार दोस्तों की बाइक के फिसल कर पानी भर सेप्टिक टैंक में गिरने से तीन की डूब कर मौत हो गई| एक की हालत गंभीर है|
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के पकरिया चौराहा जेहठा निवासी दोस्त धीरेंद्र(22), पड़ोस में रहने वाले मोहित (21), अभिषेक उर्फ मोनू (24) और सनी (22) दो बाइकों से बुधवार रात औरस के गोविंदपुरा गांव के बनारसी मंदिर में मेला देखने जा रहे थे|
चारों एक्सप्रेसवे के समांतर बनी सर्विस रोड से बड़ादेव अंडरपास पहुंचे और औरस जाने के लिए दाहिनी और के बजाय बाएं तरफ मुड़ गए | तभी आगे चल रही धीरेंद्र की बाइक फसली तो पीछे से दूसरी बाइक भी उसमें जा टकराई | करीब 10 फीट दूर तक फिसलते हुए दोनों बाइके सोखता टैंक में गिर गई| घायल सनी के मुताबिक उसने किसी तरह बाहर निकाल कर शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंचे और एंबुलेंस से चारों को,ओरास सीएचसी भेजा |
यहां धीरेंद्र, मोहित और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया| सनी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है|डॉक्टर शोएब अली के अनुसार तीनों की सर में चोट लगी है| पानी में डूबने से मौत की आशंका है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *