बागपत :छात्रों के एक गुट ने 2 छात्रों को मारी गोली ,छात्रा को इंस्ट्राग्राम पर मैसेज भेजने पर था विवाद ,छात्रा का भाई साथियों के साथ गया था मामला सुलझाने,समझौते के दौरान आरोपियों ने 2 छात्रों को मारी गोली,गंभीर हालत में दोनों को हायर सेंटर किया गया रेफर,बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सराय रोड मंडी की घटना
कोलकाता: तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने सांसद पद से इस्तीफा देना को लेकर कहा, “राजनीति मेरे लिए नहीं है, यहां(राजनीति) पर अगर आप किसी की मदद कर रहे हैं तो आपको उसका प्रचार करना होता है… राजनीत के साथ-साथ मैं एक अभिनेता के रूप में भी कार्य करती हूं, मेरा दायित्व दोनों तरफ एक समान बनता है, अगर कोई राजनीति में आता है तो आप काम करें या न करें आपको भला-बुरा कहा जाता है… मुझे जो परेशानी है उसे लेकर मैंने ममता बनर्जी से बात की है। जिस पार्टी ने मुझे आगे आने का मौका दिया मैं अपने इस्तीफे की जानकारी उन्हें पहले देना चाहती हूं… 2022 में भी मैंने एक बार अपने सांसद पद से इस्तीफे को लेकर दीदी से बात की थी, तब उन्होंने इसे नामंज़ूर कर दिया था… दीदी जो कहेंगी उसके बाद मैं आगे की प्रक्रिया को पूरा करूंगी।”
दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, “हमारे साथ NDA का कोई वास्ता नहीं है, ना ही हम आगे जाकर NDA के साथ आएंगे, इसकी कोई गुंजाइश नहीं है, जहां तक INDIA गठबंधन को छोड़ने की बात है तो मैं साफ कर दूं कि INDIA गठबंधन के पास पहले से ही तीन सीटें हैं… हमारा मकसद आज भाजपा को रोकना है,
