बाढ़ पीड़ितों के लिए चैरिटी क्रिकेट मैच खेलेंगे धर्माचार्य

वृंदावन| यूअसए मैं तीन माह तक सनातन प्रचार प्रसार कर स्वदेश लौटे धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर का प्रियाकांतजु मंदिर पर स्वागत किया गया| देवकीनंदन महाराज ने विभिन्न प्रांतो के बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ दिल्ली में धर्माचार्य के बीच होने वाले सनातनी क्रिकेट लीग मैच की घोषणा की| इसमें बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित अन्य धर्माचार्य की नेतृत्व में टीम खेलेगी|
रविवार को प्रियाकांतज मंदिर पर स्वागत समारोह में सनातन न्यास फाउंडेशन के अध्यक्ष देवकीनंदन महाराज ने कहा कि पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड आदि स्थानों पर बाढ़ प्रभावित परिवारों का जिक्र किया| उन्होंने कहा कि सभी सैकड़ो परिवार राज शिविर में रह रहे हैं |
फाउंडेशन पीड़ित परिवारों तक राशन के अतिरिक्त दैनिक जरूर का सामान जैसे बर्तन कपड़े आदि पहुंचाएगी | सचिव विजय शर्मा ने बताया कि 18 अक्टूबर को दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र स्थित करनैल सिंह स्टेडियम में प्रातः 9:30 बजे से सनातनी क्रिकेट लीग मैच खेला जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *