बालू घाट पर एक माह बाद भी शुरू नहीं हो सका खनन

झाँसी | मानसून सीजन खत्म होने के बाद 1 अक्टूबर से बालू घाट पर खनन शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार एक माह बाद भी खनन ठप है|बीते दिनों हुई बारिश के कारण बेतबा नदी में अभी बहाव है | बाजार में पर्याप्त बालू ना होने से लोगों को घर बनाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है|
जिले में गुजरी बेतवा नदी के घाटों से बालू का खनन होता रहा है| वर्तमान में 14 घाट संचालित है | बारिश की चलती 1 जुलाई से 30 सितंबर तक इन घाटों पर खनन की मनाई थी | 1 अक्टूबर से घाटों पर बालू का खनन कार्य शुरू होना था| इसकी प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई थी | लेकिन खदानों में पानी होने के चलते खनन शुरू नहीं हो सका| कारोबारी को अब नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *