झांसी कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एक बार फिर से सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के बिजली की दरों में 25% वृद्धि के प्रस्ताव को योगी सरकार का तुगलकी फरमान बताते हुए कांग्रेसियों के साथ मिलकर विरोध दर्ज कराया।
अपने साथियों के साथ उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। प्रदीप जैन ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में जनता को महंगाई के मुंह में धकेल रही है।
कांग्रेस से पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदितय और शहर अध्यक्ष इम्त्यिाज हुसैन समेत कांग्रेसी झांसी के इलाईट चौराहे पर आंदोलन करते हुए धरने पर बैठ गए। जहां प्रदर्शन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य कहा कि आज पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोगों को बिजली और पानी नहीं मिल रहा है। उस पर तुगलकी फरमान और जारी कर दिया। उस उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने 25 फीसदी बिजली के दाम और 15 फीसदी सरचार्ज बढ़ाने का विद्युत नियामक को प्रस्ताव भेजा है। जिसे योगी सरकार लागू करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव भी मंजूर नहीं किया जाएगा । कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार को चेतावनी देती है कि गरीब जनता किसी भी स्थिति में बढ़ी हुई कीमतों को लागू करने पर राजी नहीं हागी। जिसके लिए कांग्रेस समेत अन्य दल के लोग और जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। जिसके लिए सभी दलों के लोगों से वार्ता की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन उस समय तक चलता रहेगा जब कि यह तुगलकी फरमान वापस नहीं होगा। यदि ऐसा नही होता है यह समझा जायेगा कि यह सरकार जनता को गला घोटने और मरने के लिए मजबूर करेगी। इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।
