बिहार-अररिया सीट पर आरजेडी आगे, बीजेपी पिछड़ी

पटना 14 मार्चः बिहार के अररिया उप चुनाव के वोट की गिनती मे आरजेडी उम्मीदवार ने पहले दौर मे बीजेपी प्रत्याशी को पछाड़ना शुरू कर दिया है। इससे आरजेडी समर्थक खुश हैं।

अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी के सरफराज आलम 2 हजार वोटों से आगे चल रहे थे. लेकिन पहले चरण की काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है. इसके बाद फिर से सरफराज आलम ने लीड ले ली है.




-जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. आरजेडी प्रत्याशी ने 1341 वोटों की बढ़त बनाई हुई है.
-भाभुआ विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रिंकी रानी आगे हैं. वो 2225 वोटों से आगे चल रही हैं.

विपक्षी राजद-कांग्रेस गठबंधन अररिया लोकसभा सीटों पर और दो विधानसभा क्षेत्र में आमने सामने हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिछले साल महागठबंधन तोड़ कर बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए में शामिल होने के बाद प्रदेश में पहली बार मतदान हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *