पटना बिहार में चल रहे सियासी उलटफेर के बीच बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया. पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को जीविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. इसके विशेष सचिव मुख्यमंत्री का प्रभार भी दिया गया है. इसके साथ ही चंद्रशेखर कई अन्य विभागों का प्रभार दिया गया है. वहीं अब चंद्रशेखर सिंह की जगह पटना के पूर्व नगर आयुक्त कपिल अशोक पटना के नए* जिलाधिकारी बनाए गए हैं.वहीं भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सिंह का ट्रांसफर कर उन्हें मुजफ्फरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं मुख्यमंत्री के आप्त सचिव मकसूद आलम का ट्रांसफर का उन्हें गोपालगंज का डीएम बनाया गया है. वहीं गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी को भागलपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा वित्त विभाग के प्रधानसचिव अरविंद कुमार चौधरी को तबादला करते हुए उन्हें ग्रामीण विकास कार्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं के सेंथिल कुमार प्रधान सचिव गृह विभाग का तबदला कर उन्हें योजना एवं विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है.
Update…
बिहार में विधानसभा भंग कर राज्य में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराने की नितीश कुमार की मंशा है ! हालांकि इसके लिए न तो जेडीयू के सभी विधायक व मंत्री राजी हैं और न लालू यादव तैयार हैं !
लेकिन नितीश कुमार अपनी जिद को पूरा करने के लिए एक बार फिर से बीजेपी के साथ जाने को तैयार हैं.
पर इस कारण नितीश को अपनी ही पार्टी में विरोध झेलना पड़ रहा है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक में एक बड़े नेता ने कहा हमारी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो रही है. बीजेपी के साथ गए तो दल का अंत तय है. गोपाल मंडल समेत 7 विधायकों ने तो पार्टी छोड़ने की बात तक कह दी…
