बीजापुर में भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, तीन जवान बलिदान

बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने बुधवार को 12 नक्सलियों को मार गिराया | नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड के तीन जवान भी बलिदान हो गए| दो जवान घायल है, जिनकी हालत खतरे से बाहर है|
मारे गए नक्सलियों में 8 लाख का इनामी मोडीयम बेलला भी शामिल है | बाकी नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है | सुरक्षावलों ने मुठभेड़ स्थल के आसपास अतिरिक्त बलों को भेजा है| तलाश अभियान जारी है | मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है| मौके से बड़ी संख्या में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है|
आईजी ने बताया कि मौके से एसएलआर, इंसास राइफल, पॉइंट 303 राइफल व गोला बारूद बरामद किए गए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *