लखनउ 6 मईः अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम की दादागिरी का वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मे गौतम रेलवे अधिकारी को हड़का रहे हैं। गौतम कह रहे है कि सारी गाड़ियां रोक दो, मुझे दस मिनट मे वैशाली एक्सप्रेस प्लैटफार्म पर चाहिये।
दरअसल, वैशाली एक्सप्रेस से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय आ रहे थे। बताते है कि गाड़ी लेट होने की जानकारी के बाद गौतम ने अधिकारियो को फोन लगाया।
गौतम ने कहा कि कुछ भी हो, उन्हे वैशाली एक्सप्रेस दस मिनट मे प्लैटफार्म पर चाहिये। चाहे राजधानी एक्सप्रेस रोक दो।
वीडियो वायरल होने के बाद गौतम के निजी सचिव ने सफाई भी दी है। उन्हांेने कहा कि गाड़ी दस मिनट की दूरी पर खड़ी थी, जिसे लेकर सांसद ने अधिकारी से बात की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांसद सतीश गौतम रेलवे स्टेशन पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. वह फोन पर रेलवे अधिकारी को आदेश दे रहे हैं. वह फोन पर कह रहे हैं कि सारी गाड़ियों को रोक लें और जल्दी से वैशाली एक्सप्रेस को निकालें. 15 मिनट में मुझे यहां पर गाड़ी चाहिए. तुम वैशाली के लिए तत्काल बोलो. पता करो वैशाली 10 मिनट में यहां चाहिए.
