लखनऊ। 2 सिपाही फायरिंग में घायल हुए है-स्पेशल डीजी
हमले में एक महिला,एक बच्ची घायल-स्पेशल डीजी।मामले में फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है-स्पेशल डीजी। विजय यादव पर कई मामले पहले से दर्ज-स्पेशल डीजी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाने का आदेश नहीं था-स्पेशल DG.
जैसे संजीव जीवा 3:50-3:55 बजे के बीच कोर्ट में प्रवेश करने का प्रयास किया वैसे ही वकील के वेश में एक व्यक्ति ने उस पर फायरिंग की। उस फायरिंग के दौरान संजीव जीवा घायल हुआ, 2 पुलिस कांस्टेबल,एक महिला और उसके साथ आई उसकी 1.5 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। संजीव जीवा का उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस कांस्टेबल,महिला और उसकी बच्ची सब की हालत स्थिर हैं। फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है: लखनऊ सिविल कोर्ट फायरिंग पर प्रशांत कुमार, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर, लखनऊ
घायल की स्थिति स्थिर है, इलाज जारी है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों सिपाही और बच्ची भी ठीक हैं। इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी: लखनऊ सिविल कोर्ट फायरिंग पर पीयूष मोर्दिया ADG लखनऊ
