Headlines

बेटे के तलाक की खबर सुनकर लालू प्रसाद यादव सदमे में, रिपोर्ट-शुशेल

पटना 3 नवंबर पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप सिंह यादव रांची के एक अस्पताल में भर्ती लालू प्रसाद यादव इस खबर के बाद गहरे सदमे में आ गए हैं।

बिहार का सबसे बड़ा राजनीतिक घर टूटने की कगार पर है। तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दी है हालांकि यह अर्जी एक तरफा ही है इसमें ऐश्वर्या राय के हस्ताक्षर नहीं हैं।

लालू प्रसाद यादव के घर में मची इस बवंडर को लेकर अभी तक परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि 5 महीने पहले तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय की धूमधाम से शादी हुई थी शादी में लालू यादव भी शामिल हुए थे । वर्तमान में चारा घोटाले के मामले में रांची के जेल में सजा काट रहे हैं, लेकिन बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें रिहा किया गया था।

वकील शर्मा ने बताया कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 ए के तहत तलाक मांगा गया है। धारा में पति या पत्नी में कोई भी एक तरफा तरीके से तलाक सकता है । उन्होंने बताया कि प्रताप और उनकी पत्नी के बीच तालमेल नहीं हो पा रहा है। इस मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने 29 तारीख तय की है।

बताया जा रहा है कि लालू यादव मुलाकात करने के लिए रांची रवाना हो गए हैं बिहार की राजनीति में सबसे बड़े घर घराने में मची उथल-पुथल पर सभी की निगाहेंहैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *