झाँसी में 1 सितंबर 2025 को महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा गया। कृतित्व – बेकार को आकार द्वारा संचालित हैंडीक्राफ्ट शॉप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने किया।
उद्घाटन के दौरान शॉप में प्रदर्शित उत्पादों को देख कर मंत्री जी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा –
“इस तरह की पहल ग्रामीण महिलाओं की रचनात्मकता को पहचान दिलाती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है। यह सिर्फ़ हस्तशिल्प की दुकान नहीं, बल्कि महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है।”
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री श्याम बिहारी गुप्ता, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग, श्री सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त झाँसी, श्री जुनैद अहमद, मुख्य विकास अधिकारी झाँसी, श्री हेमंत परिहार, महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष, श्री प्रदीप पटेल, ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष तथा श्री अर्पित दास महाराज, ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख संत, संतराम पेंटर भी उपस्थित रहे।
कृतित्व – बेकार को आकार की संस्थापक नीलम सारंगी ने बताया कि
दुकान में प्रदर्शित वस्तुओं में पारंपरिक चिटेरी कला से सजे शोपीस, मिट्टी के बर्तन, बाँस-बेंत से बने डेकोरेटिव आइटम, कपड़े और कागज से तैयार गिफ्ट आइटम, सजावटी लाइट्स, वॉल हैंगिंग, पर्यावरण-अनुकूल लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स जैसी अनेक आकर्षक वस्तुएँ शामिल हैं।
गणमान्य अतिथियों ने कृतित्व – बेकार को आकार द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा –
“यह पहल पारंपरिक कला और शिल्प को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ आधुनिक जीवनशैली में भारतीय हस्तशिल्प की सुंदरता को फिर से स्थापित करेगी।”
यह नया केंद्र हस्तशिल्प प्रेमियों के लिए एक ऐसा स्थान बनेगा जहाँ परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ, स्थानीय हस्तशिल्पी और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
“बेबी रानी मौर्य ने किया कृतित्व शॉप का उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया मंच”
