ब्रह्मकुमारी आश्रम में शुक्रवार आधी रात दो सगी बहनों ने किया सुसाइड

आगरा। आश्रम पर आरोप लगा युवतियां फंदे पर झूली। ब्रह्मकुमारी आश्रम में शुक्रवार आधी रात दो सगी बहनों ने किया सुसाइड

तीन पेज के सुसाइड नोट में 4 जिम्मेदारों के नाम लिखे- योगी जी इन्हें आसाराम बापू की तरह जेल में रखना, आजीवन कारावास की सज़ा दी जाए

आश्रम के चार कर्मचारियों पर लगाए रूपए हड़पने, अवैध संबंध व अन्य गतिविधियों जैसे गंभीर आरोप, आश्रम की महिला व तीन पुरुषों पर लगाया आरोप, सुसाइड नोट में चारों को बताया आत्महत्या का दोषी, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, आगरा जनपद के जगनेर थाना क्षेत्र का मामला।

लखनऊ – अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया भारी मात्रा में सोना, दो किलो सोने के साथ तस्कर हुए गिरफ्तार , दोनों आरोपी जनपद रामपुर के है निवासी, बाजार में धातु की कीमत 50 लाख बताई जा रही.

#Lucknow। गोरखपुर : प्रेम प्रसंग में डीजे पर डांस के दौरान फायरिंग। प्रेम प्रसंग के चलते की गई फायरिंग। ताबड़तोड़ फायरिंग में मोनू निषाद की गोली लगने से मौत

अजीत निषाद गंभीर रूप से घायल। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र सुरैना गांव का मामला।

दिल्ली। अडानी के ख़िलाफ़ लिखे आर्टिकल पर दो पत्रकारों की गिरफ़्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई*

दोनों पत्रकारों को गुजरात पुलिस ने अडानी ग्रुप के ख़िलाफ़ अगस्त में प्रकाशित आर्टिकल के संबंध में तलब किया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *