ब्राह्मणों का मिल रहा है पूरा साथ- नीरजा रावत

भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी की मेयर पद प्रत्याशी और नारी शक्ति सेना की संरक्षिका नीरजा रावत ने आज चुनाव प्रचार के दौरान कचहरी प्रांगण में अपने तूफानी चुनाव प्रचार का आरंभ किया।
आज सीपरी बाजार महापौर प्रत्याशी नीरजा रावत ने अपने चुनाव प्रचार का आरंभ राष्ट्रगान गाकर शुरु किया। नीरजा ने आज अपने चुनाव प्रचार का पूरा श्रेय सीपरी बाजार के ब्राह्मण बन्धुओं को दिया। इस मौके पर नीरजा रावत ने कहा कि सामान्य जाति को अब एक होने का समय आ गया है सामान्य जाति की उदासीनता ने देश की स्थिति को संकट में डाल दिया है।

नीरजा रावत ने कहा कि जिस प्रकार से आज सीपरी बाजार के ब्राह्मणों ने साथ दिया है उसी प्रकार पूरी सामान्य जाति को आरक्षण के विरोध में एकजुटता दिखानी चाहिए।

पंडित महेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी आरक्षण हटाने के लिये संघर्ष कर रही है हमें भी बिना किसी लाभ-हानि के इनके साथ आ जाना चाहिए। आज कई दल ब्राह्मणों का उपयोग कर आरक्षण बढ़ाने का कार्य कर रहे, बिहार में प्राइवेट संस्थानों में आरक्षण इस बात की गवाह है कि आने वाले वर्षों में सामान्य जाति की स्थिति विकट रूप से खराब होने वाली है आज भी नहीं जागे पाये तो कब जाग पायोगे।

इस दौरान बुन्देलखण्ड योगी रमनदास महाराज, प्रीति साहू, मीना रायकवार, देवकुंवर, सरोज, रेखा, सुषमा रावत, अन्नपूर्णा दुबे, धरन शर्मा, राधारमण उपाध्याय, आराधना, उषा शर्मा, सोनी दीक्षित शर्मा धरन शर्मा, जय किशन गोस्वामी, सुनील सैनी, राजीव शर्मा, सुदर्शन तोमर, प्रभात रावत, जयकिशन गोस्वामी, रोहित सावला, आकाश, सुनील सैनी, राहुल पटैरिया, कमलेश मलिक, अवनीन्द्र कौशिक,भिनभ तोमर, आकाश, अर्जुन रावत, श्लोक शाक्या, सुमित गुप्ता, राधेश्याम पटैरिया, अवधेश ठाकुर, श्रीकृष्ण मिश्रा, दीपक घुटरिया, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *