••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
कोंच।* मध्यप्रदेश से लौट कर जिला मुख्यालय जाते समय उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कोंच में कई लोगों के यहां पहुंचे। इस दौरान वह बिना प्रोटोकाल के राहुल तलवाड़ के आवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। यहां भाजपा नेता विनोद अग्निहोत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रियेश पटेल, अमित लोहिया आदि ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जलशक्ति मंत्री भाजपा कोंच नगर अध्यक्ष अंजू रामबाबू अग्रवाल के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना। भाजपा अध्यक्ष ने जलशक्ति मंत्री को बतौर स्मृति चिन्ह भगवान राम का चित्र भेंट किया। जलशक्ति मंत्री ने भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के आवास पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुटने के लिए अभी से कमर कसनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताने की जरूरत बताई। इससे पहले मंत्री नया पटेल नगर स्थित साहिल पटेल के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल अग्रवाल की माताजी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई। इस दौरान विधायक मूलचंद्र निरजंन, बादाम सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र राठौर, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।
