भाजपा की जुमलेबाजी का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी-प्रदीप जैन

झांसीः अपनो के अंदर जोश और उत्साह का संचार देख महापौर प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य बोले, तो भाजपा की बखिया उखेड़ने पर आमादा हो गये। केन्द्रीय कार्यालय मे  कांग्रेसियो  के बीच बात रखते हुये उन्होने  भाजपा की जुमलेबाजी से जनता को रही परेशानियो  से निजात दिलाने का संकल्प लिया।

बड़े से हाल मे  जमा कांग्रेसियोम  के सुर प्रदीप जैन के सुर मे  मिल गये। सभी ने एक सुर मे  प्रदीप जैन की बात का समर्थन किया।

कांग्रेसियो  ने संकल्प लिया कि बेहतर झांसी के लिये कांग्रेस का महापौर बनाना जरूरी है। बुन्देलखण्ड की धरती अब कांग्रेस को आवाज दे रही है।

जैन ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। नोटबंदी और जीएसटी ने आम आदमी और व्यापारियो  को सड़क पर ला दिया। प्रदीप जैन ने सवाल उठाया कि आज तक देश यह नहीं समझ सका कि नोटबंदी किसलिये की गयी?

कालाधन किसी का नजर नहीं आया। व्यापारी परेशान है। आम जनता महंगाई और गलत नीतियो  के चलते परेशान हैं। भाजपा को केवल जुमलेबाजी करना आता है।

जैन ने पिछले सात महीने और केन्द्र मे  भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद भी झांसी के विकास को नहीं छूने का आरोप लगाया। उन्होने  कहा कि मोदी और योगी बुन्देलखण्ड की जनता से वोट की तो उम्मीद करते हैं, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं करते।

स्मार्ट सिटी लिस्ट मे  झांसी का नाम शामिल होने के लिये बुन्देलियो  का प्रयास सराहनीय है। अब कांग्रेस झांसी को स्मार्ट सिटी बनाने मे  कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

कार्यकर्ताओ  और पदाधिकारियो  के साथ हुयी चर्चा मे  प्रदीप जैन आदित्य ने विकास के लिये अपने समर्पण को दोहराया। इस मौके पर चन्द्रशेखर तिवारी, भानू सहाय, राजेन्द्र शर्मा, राम कुमार शुक्ला, राहुल राय, अरविंद वशिष्ट, शंभू सेन, रघुराज शर्मा, निलय जैन, हेमन्त रावत, सुरेश नगाइच, मनीराम कुशवाहा, राहुल रिछारिया, राजेन्द्र रेजा, इम्तियाज हुसैन आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *