14 जून 2023 को विधि आयोग ने लोगों और पार्टियों से अपना विचार(UCC पर) देने के लिए कहा था, उसके संबंध में हमने अपनी पार्टी की तरफ से पत्र भेजा है। मैंने ये कहा है कि विधि आयोग को ये बताना चाहिए कि UCC क्या है?… ये बड़ी संयोग की बात है कि 2018 में भी मोदी जी ने UCC की बात शुरू कर दी थी क्योंकि 2019 में चुनाव थे और अब 2024 में चुनाव है तो फिर से शुरू कर दिया। ये बड़ी अफसोस की बात है कि भाजपा विधि आयोग का इस्तेमाल कर रही है: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी, हैदराबाद
लखनऊ: पहली बारिश में गिरा महिला का मकान*,आसमानी आफत के बाद प्रशासनिक गाज,महिला से लेखपाल ने मांगे 5 हजार रुपए,रिपोर्ट भेजने के नाम पर मांगे 5 हजार रुपए,महिला से लेखपाल प्रीति सिंह ने मांगी रिश्वत,महिला ने समाधान दिवस में ADM से की शिकायत,बीकेटी के मदारीपुर गांव का मामला
मेरठ- पेट्रोल पंप कर्मचारियों और ग्राहक में मारपीट, पेट्रोल डालने के दौरान कहासुनी को लेकर मारपीट, मारपीट की पूरी घटना पंप पर लगे CCTV में कैद, पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने घटना की थाने में दी तहरीर, थाना भावनपुर के जेई गांव स्थित इंडियन पेट्रोल पंप का मामला.
सोनभद्र :अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य अंजू बाला पहुंची सोनभद्र,पिटाई करने, थूक चाटने के मामले में पीड़ित के घर पहुंचेसपीड़ित राजेंद्र के घर पहुंचकर उससे घटना की ली जानकारी,पीड़ित का बीती 8 जुलाई को वायरल हुआ था वीडियो
