भारत की स्टार एथलीट्स में से एक पारुल चौधरी (Parul Choudhary) ने चीन में इतिहास रच दिया है. उन्होंने एशियन गेम्स 2023 के 5000 मीटर महिलाओं की रेस में गोल्ड मेडल हासिल कर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. पारुल ने आखिरी 30 सेकेंड में बाजी पलटी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया
मंगलवार को भारत की 5000 मीटर रेस धाविका पारुल चौधरी ने इतिहास रच दिया. उन्होंने एशियन गेम्स के इतिहास में 5000 मीटर स्पर्धा का पहला गोल्ड मेडल भारत को दिलाया. इससे पहले दिन पारुल ने 3000 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.
*उत्तर प्रदेश*
*मैनपुरी*
*मंगलवार को एसपी कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब दन्नाहार क्षेत्र की रहने वाली एक गैंगरेप पीड़िता हाथ में डीजल की बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गई। वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने स्थिति को भांप लिया और बोतल छीन ली। एसपी ने पीड़िता की बात सुनी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।*
