मंदिर के अहाते में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

झाँसी| सदर बाजार के भगवंतपुरा मोहल्ले निवासी उमेश यादव(40) पुत्र गुलाब ने पारिवारिक वजह से परेशान होकर पड़ोस में बने मंदिर में फंदा लगाकर जान देती| शनिवार सुबह लोगों के पहुंचने पर वह फंदे से लटका मिला| सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई| पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|
उमेश के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह खेती-किसानी में परिवार की मदद करता था| खाली रहने पर ट्रैक्टर चलाता था| कई दिनों से शराब पीने लगा था| परिवार वाले इस वजह से उसे पैसा नहीं दे रहे थे| पैसा ना मिलने से वह परेशान था| सुबह करीब 4:00 उमेश अपने घर से करीब 500 मीटर दूर बने मंदिर में पहुंचा| काफी देर तक मंदिर के अहाते में बैठा रहा इसके बाद मौका पाकर वहां लगी ग्रिल के सहारे फंदा लगा दिया| सदर बाजार थाना अध्यक्ष प्रकाश सिंह का कहना है की नशे के लिए पैसा न मिलने से बह परेशान रहता था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *