मऊरानीपुर -मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भदरवारा के उपकेन्द्र पर तैनात ए एन एम् द्वारा चिकित्सक के विरुद्ध मऊरानीपुर कोतवाली में विगत रोज छेड़खानी व् एस सी एस टी के तहत मामला दर्ज कराया गया था। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सभी चिकित्सको ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सोपकर निष्पक्ष जाँच कर न्याय दिलाने की मांग की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर के सभी चिकित्सक ने उप जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उप जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए बताया कि विगत अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मऊरानीपुर के ग्राम भरवारा में 6 सदस्य टीम आईएएस प्रशिक्षण हेतु आए हुए थे। जहां पर उप केंद्र की एएनएम व चिकित्सक संजय सिंह सहित वीरेंद्र सहाय आदि की तैनाती की गई थी। जहां पर एएनएम की कार्य के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही के कारण अनुशासनहीनता कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई थी। जिसके क्रोध बस एएनएम ने मऊरानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर चिकित्सक के विरुद्ध छेड़खानी व एससी एसटी के तहत मामला दर्ज करा दिया।
नाराज सभी चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को देते हुए बताया कि यदि 1 सप्ताह के अंदर फर्जी मुकदमा समाप्त नहीं किया गया तो सभी चिकित्सक महिलाओं का उपचार करने में असमर्थ होंगे साथ ही क्षेत्र में होने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम ही प्रभावित होंगे जिसका सारा उत्तरदायित्व प्रशासन का होगा। इस मौके पर डॉ देशराज राजपूत, सनत राजपूत, मनोज निरंजन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरजी संखवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
