मऊरानीपुर-पत्नी के वियोग में पति ने भी दम तोड़ा, रिपोर्ट-मंगल सिंह सेंगर

मऊरानीपुर। तहसील के ग्राम बुखरा में पत्नी की मौत के 24 घंटे बाद ही पति ने भी दम तोड़ दिया है, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मृतक पर बैंक और साहूकारों का कर्ज भी बताया जा रहा है।

झांसी जिले की मऊरानीपुर तहसील के ग्राम बुखरा निवासी 60 वर्षीय अजुद्दी अहिरवार अपनी पत्नी के साथ रहता था। अजुद्दी के परिजनों के अनुसार उसके पास 12 बीघा खेती की जमीन है। उस पर बैंक का लगभग डेढ़ लाख रुपए और साहूकारों का 1 लाख रुपए कर्ज था। जिस कारण वह परेशान रहा था।

24 घंटे पहले अजुद्दी की पत्नी की खेत पर काम करते समय फावड़े पर गिरने से मौत हो गई थी। जिससे वह और मानसिक रुप से तनाव में आ गया था। इससे पहले वह कर्ज और पत्नी की मौत के गम से बाहर निकलता उसे दिल का दौरा पड़ गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *